Aam Ka Paryayvachi Shabd in Hindi

आम का पर्यायवाची शब्द (Aam Ka Paryayvachi Shabd) क्या है। अगर आप इस प्रश्न का उत्तर खोज रहें हैं तो आप बिलकुल सही पोस्ट में आये हैं। क्यूंकि मैं भी एक समय में ऐसे प्रश्नों के उत्तर खोजता था, परन्तु कभी कभी मुझे सही जवाब नहीं मिल पता था  ऐसी परेशानी किसी और विद्यार्थी को न हो इसलिए यह पोस्ट संग्रहित किया जा रहा है। 

Aam Ka Paryayvachi Shabd

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा (Definition of Synonyms)

ऐसे शब्द जो किसी शब्द के समान अर्थ होने के कारण उस शब्द का स्थान ले सकते हैं, पर्यायवाची शब्द कहते हैं। हालाँकि हिंदी में सभी शब्दों का अपना स्वतंत्र अर्थ होता है। फिर भी कभी-कभी किसी विशेष परिस्थिति में एक शब्द अपने पर्यायवाची शब्द को प्रतिस्थापित कर सकता है। पर्यायवाची शब्द को अंग्रेजी “सिनोनिम्स (synonyms)” कहते हैं। एक समान अर्थ होने के कारण किसी एक वाक्य में पर्यायवाची मे से किसी एक शब्द का प्रयोग किया जाता है।

पर्यायवाची शब्द के प्रकार (Types of Synonyms)

पर्यायवाची शब्द के प्रमुखत: दो प्रकार होते हैं –

  1. पूर्ण पर्यायवाची शब्द 
  2. अपूर्ण  पर्यायवाची शब्द 

पूर्ण पर्यायवाची शब्द :- ऐसे पर्यायवाची शब्द जिसका वाक्य में मूल शब्द के स्थान पर उपयोग के कारण वाक्य के अर्थ कोई परिवर्तन नहीं होता है, उसे पूर्ण पर्यायवाची शब्द कहते हैं।

अपूर्ण पर्यायवाची शब्द :- ऐसे पर्यायवाची शब्द जिसका वाक्य में मूल शब्द के स्थान पर उपयोग के कारण वाक्य के अर्थ में परिवर्तन आ जाता है उसे अपूर्ण पर्यायवाची शब्द कहते हैं।

Aam Ka Paryayvachi Shabd in Hindi

आम एक प्रकार का फल है जो एक बड़े वृक्ष से होता है । आम को फलों का राजा भी कहा जाता है। मेंगीफेरा इंडिका आम का वैज्ञानिक नाम है। इस फल की प्रजाति केवल भारतीय उपमहाद्वीप में पाई जाती थी। भारत , पाकिस्तान और फिलीपिंस का राष्ट्रीय फल आम है। बांग्लादेश का राष्ट्रीय पेड़ आम का पेड़ है। आम को अंग्रेजी में मेंगो (Mango) कहते हैं।

  • सहकार
  • आम्र
  • रसराज
  • फलराज
  • अमृतफल
  • च्युत 
  • अतिसौरभ
  • कामशर
  • फलश्रेष्ठ
  • अंब
  • रसाल

Synonyms of Mango in Hinglish

  • Sahkar
  • Aamra
  • Rasraj
  • Falraj
  • Amritfal
  • Chyut
  • Atisaurabh
  • Kamshar
  • Falshreshth
  • Amb
  • Rasal

Synonyms of Mango in English

  • Edible fruit
  • Mangifera indica

संस्कृत में आम का पर्यायवाची शब्द

  • आम्र:

Synonyms of Mango in Malyalam

കംഷർ, മാമ്പഴം, രസ്‌രാജ്, റാസൽ, ഫലശ്രേഷ്ഠ, അംബ്, ഫല്‌രാജ്, അമൃതഫല്,

तमिल में आम का पर्यायवाची शब्द 

பால்ராஜ், மாம்பழம்,  அமிர்தபால், பால்ஷ்ரேஸ்தா, ராஸ்ராஜ், ரசல், கம்ஷர்,  ஆம்ப்

Synonyms of Mango in Kannad

ಅಮೃತಫಲ, ಮಾವು,ಕಮ್ಶರ್, ಫಲಶ್ರೇಷ್ಠ, ಅಂಬ್, ಫಲರಾಜ್, ಅಮೃತಫಲ, ರಸರಾಜ್, ರಸಲ್,

तेलुगु में आम का पर्यायवाची शब्द 

రసరాజ్, మామిడి,  రసల్, కమ్‌షార్, ఫాల్‌శ్రేష్ఠ, అంబ్, ఫల్‌రాజ్, అమృత్‌ఫల్

Synonyms of Mango in Punjabi

ਅੰਮ੍ਰਿਤਫਲ, ਰਸਰਾਜ, ਅੰਬ, ਰਸਾਲ, ਕਾਮਸ਼ੇਰ, ਫਲਸ਼੍ਰੇਠ, ਅੰਬ, ਫਲਰਾਜ

बंगाली में आम का पर्यायवाची शब्द 

ফলরাজ, আম, অমৃতফল, কামশর, ফলশ্রেষ্ঠ, আম, রসরাজ, রসাল

Synonyms of Mango in Gujrati

અમૃતફળ, રસરાજ, કેરી, ફળરાજ, આંબ , રસાલ, કામશર, ફળશ્રેષ્ઠ

मराठी में आम का पर्यायवाची शब्द 

कामशर, फलश्रेष्ठ, रसराज , आंबा, फलराज, अमृतफळ,  रसाळ, आंब

आम शब्द का वाक्य में प्रयोग

  • आम सभी फलों में राजा कहलाता है।
  • आम एक स्वादिष्ट फल है।
  • आम एक छायादार वृक्ष है जो राहगीरों को छाया प्रदान करता है।
  • आम एक ऐसा फल है, जो अपनी खुशबू से ही सबका मन मोह लेता है।
  • आम अधिकतर गर्मी के समय में लगता है।

आम से जुड़ी रोचक बातें

  • विश्व का 41 प्रतिशत आम की पैदावार भारत में होती है।
  • भारतीय उपमहाद्वीप में आम की खेती कई सालों से हो रही है।
  • आम का लम्बे समय तक उपयोग करने के लिए आम का अचार बनाया जाता है।
  • आजकल आम के रस को डिब्बे में डालकर आमरस के रूप में भी बेचा जाता है।
  • आम की बहुत सारी किस्मे भारत में पाई जाती हैं।
  • आम एक ऐसा फल है जो बहुत स्वादिष्ट भी और आसानी से भी मिल जाता है।

सबसे अच्छा आम कौन सा होता है

हाफुस किस्म का आम स्वाद सुंगंध तथा देखने में सबसे अच्छा माना जाता है।

आम की विशेषता क्या है?

आम एक ऐसा फल है जो रसीला फल होता है जिसका फल अधपके ,पके, अधिक पके सभी रूपों में काम में आता है।

आमों का राजा कौन है।

वैसे तो आम को फलों का राजा कहा जाता है परन्तु आमो का राजा अल्फ़ान्सो नाम की किस्म का आम आमों का राजा कहलाता है।

आम में कौन कौन सा विटामिन पाया जाता है?

आम में वैसे तो बहुत ही विटामिन होते हैं ,पर आम में विटामिन c विशेषकर पाया जाता है।

इन्हें भी जरुर पढ़े –

Leave a Comment