Guru Ka Paryayvachi Shabd in Hindi

इस लेख में हम गुरु का पर्यायवाची शब्द (Guru ka Paryayvachi Shabd in Hindi) के बारे में जानने वाले हैं। गुरु का पर्यायवाची शब्द एक बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्न है, जो अक्सर परीक्षाओं में पूछा जाता है। प्राथमिक स्तर से लेकर उच्चतर माध्यमिक तथा कॉलेज की परीक्षाओं में और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी गुरु का पर्यायवाची शब्द से सम्बंधित प्रश्न देखने को मिलते रहते हैं।

Guru ka Paryayvachi Shabd

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा (Definition of Synonyms)

ऐसे शब्द जो किसी शब्द के समान अर्थ होने के कारण उस शब्द का स्थान ले सकते हैं, पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं। पर्यायवाची शब्द को अंग्रेजी में  “सिनोनिम्स (Synonyms)” कहते हैं। एक समान अर्थ होने के कारण किसी एक वाक्य में पर्यायवाची मे से किसी एक शब्द का प्रयोग किया जाता है।

पर्यायवाची शब्द के प्रकार (Types of Synonyms)

पर्यायवाची शब्द के प्रमुखत: दो प्रकार होते हैं –

  1. पूर्ण पर्यायवाची शब्द 
  2. अपूर्ण  पर्यायवाची शब्द 

पूर्ण पर्यायवाची शब्द :- पूर्ण पर्यायवाची शब्द उस पर्यायवाची शब्द को कहते हैं जो किसी वाक्य में किसी शब्द  के स्थान पर प्रतिस्थापित किये जाने पर वाक्य के अर्थ में कोई परिवर्तन नहीं आता है।

अपूर्ण पर्यायवाची शब्द :- अपूर्ण पर्यायवाची शब्द उस पर्यायवाची शब्द को कहते हैं जो किसी वाक्य में किसी शब्द  के स्थान पर प्रतिस्थापित किये जाने पर वाक्य का अर्थ परिवर्तित हो जाता है।

गुरु का पर्यायवाची शब्द 

  • शिक्षक
  • आचार्य
  • उपाध्याय
  • उस्ताद
  • अध्यापक

Guru Ka Paryayvachi Shabd in Hinglish

  • Shikshak
  • Acharya
  • Upadhyay
  • Ustad
  • Adhayapak

Synonyms of Teacher in English

  • Educator.
  • Instructor.
  • Professor.
  • Schoolteacher.
  • Tutor.
  • Pedagogue.
  • Coach.

संस्कृत में गुरु का पर्यायवाची शब्द 

  • आचार्य:

गुरु का पर्यायवाची शब्द का वाक्य में प्रयोग

  • नानक जी सिख धर्म के प्रथम गुरु थे।
  • रानी मनोरमा ने आज गुरु-दीक्षा ली थी।
  • विवेक ने अपने गुरु से प्रशिक्षण लिया।
  • गुरू कीजै जान, पानी पीजै छान।
  • गुरूतत्त्व परम कल्याणकारी है।
  • गुरु से धर्म पूछता है।
  • पांडवों और कौरवों दोनों के गुरु आचार्य द्रोण थे।
  • बिना गुरु के ज्ञान प्राप्त नहीं होता।

गुरु के बारे में महत्वपूर्ण बातें

  • आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा कहते हैं।
  • शास्त्रों में गुरु का अर्थ गु माने अंधकार और रु माने प्रकाश अर्थात गुरु अंधकार को दूर करके प्रकाश लाने वाला।
  • रामकृष्ण परमहंस स्वामी विवेकानंद के गुरु थे।
  • महात्मा गाँधी लोकमान्य तिलक को अपना राजनैतिक गुरु मानते थे।
  • भारतीय संस्कृति में अध्यात्मिक गुरु को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है।
  • अर्जुन देव जी का पालन-पोषण गुरू अमरदास जी जैसे गुरू तथा बाबा बुड्ढा जी जैसे महापुरूषों की देख-रेख में हुआ था।
  • सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी थे।

FAQ About Teachers

गुरु किसे कहा जाता है?

व्यक्ति का पहला गुरु माता-पिता को माना जाता है। दूसरा गुरु शिक्षक होता है जो अक्षर ज्ञान करवाता है।

ज्योतिष में गुरु क्या है?

बृहस्पति को सभी देवता ग्रहों, सूर्य, चंद्रमा और मंगल के गुरु (शिक्षक) के रूप में माना जाता है।

गुरु करना क्यों जरूरी है?

मनुष्य जीवन के लिए ईश्वर से जोड़ने के लिए गुरु की जरूरत है।

सच्चा गुरु किसे कह सकते हैं?

शिष्य के अज्ञान को जो अपने ज्ञान से दूर करे, वही सच्चा गुरु है।

मनुष्य के गुरु कितने होते हैं?

प्रथम गुरु जन्म देने वाला, दूसरा गुरु शक्षा देने वाला, तीसरा गुरु संस्कार देने वाला, चौथा गुरु दीक्षा देने वाला और पांचवां गुरु समाधि मरण के समय का होता है।

इस लेख में हमने गुरु का पर्यायवाची शब्द (Guru Ka Paryayvachi Shabd in Hindi) के बारे में जाना। गुरु का पर्यायवाची एक ऐसा प्रश्न है जिसके परीक्षा में आने की संभवना रहती है।

आशा करता हूँ कि गुरु का पर्यायवाची शब्द का यह लेख आपके लिए सहायक सिद्ध होगा , यदि आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इस लेख को शेयर अवश्य करें। लेख से सम्बन्धित सुझाव कमेंट बॉक्स में जरुर दें।

Leave a Comment